बिना वैक्सीन भरे सीरिंज से टीका लगाने का वीडियो वायरल

● विभाग ने नर्स से शो कॉज कर ड्यूटी से हटाया

छपरा(सारण)।छपरा में एक लापरवाही भरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिना वैक्सीन भरे ही सीरिंज  से टीका लगाया गया है।जारी वीडियो स्थानीय नगर निगम वार्ड संख्या 01 ब्रह्मपुर इमामबाड़ा के समीप उर्दू मध्य विधालय में कोविड वैक्सीन सेंटर का बताया गया है जो दिनांक 21.06.2021 को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड वैक्सीन के नाम पर एक व्यक्ति को ख़ाली सिरिंज का टीका लगा दिया गया। इसका एक विडियो भी वायरल किया गया है जिसमे साफ साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा सिरिंज का रैपर फाड़ कर सिरिंज में बिना कोविड वैक्सीन भरे इंजेक्शन लगा दिया गया। उक्त वैक्सीन लेने वाला लड़का अज़हर हुसैन पिता  हामिद हुसैन, मोहल्ला-ब्रह्मपुर नियर सुल्तानिया मस्जिद, थाना-भगवान बाज़ार, ज़िला- सारण का रहने वाला बताया गया है एवं कहा जा रहा है कि उक्त विडियो इसके मित्र ने बनाया है। इस तरह का ग़ैर ज़िम्मेदाराना कार्य कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर सवालिया निशान खड़ा करता हैं एवं लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मानव जीवन के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है। उक्त वीडियो को जारी कर हाजी आफ़ताब आलम खान ने बताया है कि इसकी शिकायत सिविल सर्जन सारण एवं ज़िला पदाधिकारी सारण को किया है जिस पर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है।गुरुवार को विभाग द्वारा संबंधित नर्स को ड्यूटी से हटाते हुए शो कॉज किया गया है