प्रेमी के घर धरना पर बैठी प्रेमिका को आखिरकार मिल गई घर में प्रवेश

प्रेमिका को धोखा देकर फरार हुआ प्रेमी



पटना। वैशाली जिले के लालगंज में दो बच्चों की माँ को एक ड्राइवर से हुआ प्यार,
प्यार चढ़ा परवान तो दो बच्चों की माँ ने अपने पति को छोड़कर ड्राइवर के साथ कोलकाता से बिहार पहुँच गई। फिर एक दिन ड्राइवर अचानक से गायब हो गया। जिसके बाद प्रेमिका उस ड्राइवर रंगीला के गांव  स्थित घर पहुँच कर धरने पर बैठ गई। धरना के तीन दिनों बाद  सामाजिक कार्यकर्ता    अमृतानजय   कुमार सहित अन्य सामाजिक , ग्रामीण और पुलिस की सख्ती के बाद लड़के के घर वालों ने मेन गेट का ताला खोला और तब प्रेमिका अपने दोनों बच्चों के साथ घर में गयी। मामला करताहां थाना क्षेत्र के गुर्मिया गांव का है। इस मामले में ड्राइवर रंगीला के प्रेमिका ने बताया कि वह कोलकाता में अपने पति के साथ रहती थी। वहीं रंगीला नाम के ड्राइवर से प्यार हो गया करीब दो तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।ड्राइवर ने प्रेमिका को भरोसा दिलाने के लिए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस बीच लड़की अपने पहले पति को छोड़कर दोनों बच्चों के साथ हाजीपुर आ गयी। प्रेमिका के मुताबिक एक दिन अचानक रंगीला दूध लाने गया और लौटा ही नहीं। जिनके बाद प्रेमिका अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी रंगीला के गांव गुरमिया पहुँच गयी। तीनों दिनों तक धरना पर बैठी रही। गुरुवार को जब ग्रामीण, मीडिया और पुलिस तीनों पहुँचे तो लड़का पक्ष के लोग इस महिला और उसके बच्चे को रखने के लिए तैयार हो गए। करताहां पुलिस ने घर का ताला खुलवाया और महिला को अंदर प्रवेश कराया। इस दौरान प्रेमिका ने अपने प्रेमी रंगीला से शादी करवा देने की गुहार लगाई मगर पुलिस ने थाने में आवेदन देने को बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते हुए मौके से निकल गयी। इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान महिला का प्रेमी गायब रहा।