सारण :इसुआपुर में सड़क जाम ,आगजनी व पुतला दहन किया गया

#रिपोर्ट-अजहर करीम :
इसुआपुर .एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए जा रहे बदलाव के विरोध में दलित संगठनों द्वारा देशव्यापी भारत बंद के आह्वान पर इसुआपुर व सढ़वारा बाजारों पर दलित शोषण मुक्ति मंच तथा राजद कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सड़क जाम ,आगजनी व पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया .शामकौरिया बाजार पर विरोध मार्च निकाला गया .इसुआपुर बाजार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया .सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला वापस लो ,न्यायपालिका में भी आरक्षण लागू करो ,एससी-एसटी एक्ट को पूर्व की तरह लागू करो ,संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंवेेदकर को अपमानित करना बंद करो ,महापुरूषों की मूर्तियां तोड़ना बंद करो ,बाबा साहेब अमर रहें ,हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है ,हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे -शांति से या फिर क्रांति से ,दलितों के अधिकारों में कटौती करना बंद करो जैसे गगनभेदी नारे भी लगाए जा रहे थे .कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पार्षद गीता सागर राम ,गंगासागर राम ,नागेन्द्र राम ,शंभू सागर ,दिनेश कुमार ,बिगन राम तथा राजद के विजय राय ,श्रीभगवान बैठा ,मुकेश चौरसिया ,रामबाबू राय ,अजमल रहमानी ,गुड्डू कुशवाहा ,परशुराम महतो ,सुनिल राय व अनिल राय ने किया .