परसा(सारण)।नगर पंचायत परसा बाजार के पोरइ गाँव निवासी रामप्रवेश शर्मा की पत्नी
शोभा देवी के उपचार के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से अस्सी हजार रुपये की राशि स्वीकृत कराया गया। भाजपा नेता चन्दन सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सुमन द्वारा सांसद राजीव प्रताप रूडी से दूरभाष पर बात कर बीमारी से अवगत कराया। जिसको गम्भीरता से लेते हुए सांसद ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीज के बेहतर इलाज के लिये अस्सी हजार रुपये स्वीकृत कराई।सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा नेता चन्दन सिंह,पंचायत समिति प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सुमन के नेतृत्व में संजय सिंह,इंद्रमोहन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पीड़ित के पति को स्वीकृति पत्र सौपा।स्वीकृति पत्र पाकर पीड़ित के परिजनों ने खुशी जाहिर किया।परिजनों ने सांसद को धन्यवाद दिया।चन्दन सिंह ने दूरभाष पर पीड़ित परिवार को माननीय सांसद से बात करवाई।सांसद ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।इस मौके पर छोटेलाल शर्मा,हरेंद्र भगत,बिनोद राय,मुन्ना सिंह,रघुबंशी भगत,शम्भू सिंह ग्रामीण मौजूद थे।





Recent Comments