8 वर्षों में भी पूरा नहीं हुआ आंगनबाड़ी केंद्र का भवन
लालगंज(वैशाली) करताहां- सराय थाना क्षेत्र के पौरामदन सिंह पंचायत की वार्ड नंबर 12 में एक आंगनवाड़ी केंद्र के भवन निर्माण कार्य 8 वर्षों में भी पूरा नहीं हो सकाl भवन का निर्माण कार्य लिंटर तक करके छोड़ दिया गया हैl अधूरे भवन निर्माण कार्य की शिकायत कई बार डीएम से भी की गई लेकिन नतीजा सिफर रहाl अब ग्रामीण इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के जनता दरबार में करने का मुहूर्त बना रहे हैंl मालूम हो कि पौरामदन पौरामदन सिंह गांव के गौराही पोखर के समीप फरवरी 2011 में आंगनवाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया थाl कार्य की जिम्मेदारी पंचायत सचिव देवेंद्र भगत को सौंपा गया थाl लिंटर तक निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद पंचायत सचिव ने यह कह कर कार्य बंद कर दिया की उक्त जमीन विवादित हैl इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से कीl 12 मई 2015 में स्थानीय मुखिया संजीव कुमार ने इस मामले में अभिकर्ता व पंचायत सचिव देवेंद्र भगत को कार्य पूरा करने के लिए नोटिस जारी कियाl साथ ही कहा कि कनीय अभियंता लालगंज के द्वारा मापी के बाद भवन निर्माण के लिए 247500 का कार्य निर्धारित किया गया थाl निर्माण कार्य के लिए पंचायत सचिव को ₹100000 अग्रिम राशि भी दी गई थीl इसके जवाब में पंचायत सचिव ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया की जब तक उक्त विवादित जमीन के मामले का निपटारा नहीं हो जाता है तब तक कार्य शुरू नहीं किया जा सकता हैl साथ उसने अग्रिम रुपए वापस करने की भी जानकारी दी थी तब से लेकर आज तक ग्रामीण अधूरे पड़े आंगनवाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए लगातार अधिकारियों के यहां दौड़ लगा रहे हैंl
ロक्या कहते हैं अधिकारी:
“संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के भवन निर्माण से संबंधित कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ हैl देखने के बाद ही उसके निर्माण कार्य के विषय में कुछ कहा जा सकता हैl मामले में जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगीl