
लगातार बारिश से सहवां हरिजन बस्ती हुआ जलमग्न,मुखिया संगम बाबा ने जल निकासी के लिये बन्द पड़े पुल-पुलियों को खुलवाया
इसुआपुर ( सारण ) : इसुआपुर प्रखंड के सहवाँ पंचायत के हरिजन बस्ती में बगल के नहर से होकर नहरी के रास्ते आने वाले पानी से व लगातार बारिश होने के कारण हरिजन बस्ती जलमग्न हो गया है । वहीं पानी की निकासी के लिये बनाये गये पुल-पुलिया के समीप मकान व दुकानों के बन जाने से जल कि निकासी में समस्या आ रही है । शनिवार की रात्रि में लगातार बारिश होने की वजह से और मुख्य नहर से निकले पईन का फाटक खोलकर ग्रामीणों द्वारा मछली पकरने के कारण सहवाँ हरिजन बस्ती में रातों रात पानी का स्तर काफी बढ गया जिसके कारण 3 दर्जन से ज्यादा घरों में पानी भर गया और सुबह पानी को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गयी । वहीं लोग अपने समान व मवेशियों को सङक और ऊंचे स्थानों पर रख बचाने में लग गये । वहीं कुछ ग्रामीणों ने पुल-पुलियों के सटे जमीन में मकान व दुकानें बनाकर पानी की निकासी को बन्द कर रखा था । जिसकी सूचना पाकर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने एक-दो जगहों पर बने पुल-पुलियों को बङे मशक्कत से खुलवाया तब जाकर पानी की निकासी होने लगी और लोगों को राहत मिली ।




Recent Comments