
36वीं राष्ट्रीय सबजूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता हेतु घोषित बिहार की 16 सदस्सीय टीम मे रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की चार खिलाड़ी शामिल
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान :
हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तराखंड मे आयोजित 36 वीं राष्ट्रीय सबजूनियर चैम्पियनशिप हेतु घोषित बिहार की सोलह सदस्सीय टीम मे रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है. सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया की इन चारों खिलाड़ियो का चयन सारण के बनियापुर प्रखंड के लौआ कला स्थित संत जलेश्वर हाई स्कूल मे आयोजित 22 दिवसीय प्रशिक्षण सह चयन शिविर मे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. संजय पाठक ने बताया की इस प्रशिक्षण सह चयन शिविर मे पुरे बिहार से 25 हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया था जिसमे से अंतिम रूप मे 16 खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम मे किया गया है. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित है. इन चयनित खिलाड़ियों मे सिंधु कुमारी, पिता -हरिशंकर यादव, ग्राम -लक्ष्मीपुर, मधु कुमारी, पिता -हरिकिशोर भगत, ग्राम -सेवतापुर, निक्की कुमारी, पिता -छोटेलाल राजभर, ग्राम -नवका टोला, एवं गायत्री कुमारी, पिता -छोटेलाल सिंह, ग्राम -धरहरा शामिल हैं. इन खिलाड़ियों के चयन पर बरिष्ठ चिकित्सक डॉ शरद चौधरी, सिवान आई एम. ए. के अध्यक्ष डॉ शशिभूषण सिन्हा, तेतरी देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ रामाजी चौधरी,रानीलक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा, संरक्षक डॉ कौशल किशोर, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी, उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा, रमेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार, मुनीब अंसारी, प्रतिक कालेज ऑफ एजुकेशन ठेपहां के प्राचार्य डॉ रंजन कुमार शर्मा, सुनील कुमार दूबे, विकास दीक्षित, अफरोजा अंसारी, फुलेना यादव, अमितेश कुमार, गंगा सिंह प्रवक्ता रिजवानुर रहमान, सहित कई अन्य लोगों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है.




Recent Comments