पटना स्थित राबड़ी आवास पर बहू ऐश्वर्या राय को लेकर बढ़ा पारिवारिक झगड़ा

पटना : पटना स्थित राबड़ी आवास पर बहू ऐश्वर्या राय और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप के बीच का झगड़ा अब कोर्ट के साथ-साथ घर मे भी पारिवारिक झगड़ा बढ़ा हुआ लग रहा है। दरअसल, रविवार को लालू परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने ननद मीसा भारती और सास राबड़ी देवी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि उनको घर से निकाला जा रहा है।जिसके बाद मामले में हस्तक्षेप के लिए पुलिस को भी आना पड़ा।खबर है कि पारिवारिक झगड़े के बारे में खुलकर बातचीत करते हुए ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी और मीसा भारती पर गंभीर आरोप लगाया. तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय ने अपने पिता चंद्रिका राय व मां उपस्थित में बताया कि उन्‍हें धक्‍का देकर घर से निकाल दिया गया है। ऐश्वर्या राय ने कहा कि तलाक की अर्जी दी गई है, तलाक नहीं हुआ है।मैं हर हाल में यहीं पर रहना चाहती हूं। वहीं, ऐश्वर्या ने इस मामले में तेजस्वी को क्लिन चिट देते हुए कहा कि उनकी तरफ से मुझे हमेशा से सहयोग मिला है। तेजस्वी ने कभी मुझे परेशान नहीं किया।सास राबड़ी देवी व ननद मीसा भारती के खिलाफ आरोप लगाते हुए ऐश्‍वर्या राय ने कहा कि उन्‍हें किचेन में एंट्री नहीं दी जाती थी और जून महीने से ही उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा है।बीती रात भी उन्हें खाना नहीं दिया गया।अब नवरात्र शुरू है, इसलिए कम-से-कम पानी पीने के लिए किचेन की चाबी मांगी तो ननद मीसा भारती ने सास राबड़ी देवी के सामने गलत व्यवहार किया और फिर धक्‍का देकर घर से निकाल दिया गया।वीडियो छीनने की हुई कोशिश
ऐश्‍वर्या राय के मुताबिक तलाक के मुकदमे में अपना पक्ष रखने के लिए उन्होंने एक वीडियो बनाया था।राबड़ी आवास में ही रहने की जिद पर अड़ी ऐश्वर्या-
खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय राबड़ी आवास में ही रहने की जिद पर अड़ गयीं हैं।जबकि, राबड़ी देवी ने अपनी जान का हवाला देते हुए ऐश्वर्या को एंट्री देने से इन्कार कर दिया है।ऐश्‍वर्या के समर्थन में उनके माता-पिता भी राबड़ी आवास के बाहर हैं।खबर ये भी है कि एश्वर्या राय के माता -पिता रावड़ी आवास पर बेटी के पक्ष में दिनभर रहे।वही एश्वर्या के पिता व पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने भी बेटी के इंसाफ के लिये पुलिस अधिकारियों से हस्तक्षेप करने को कहा है।मालूम हो कि कुछ दिन पहलेलालू प्रसाद के की बहू ऐश्वर्या रायकी राबड़ी अवास से रोते हुए बाहर निकलने की वीडियो भी वायरल हुई थी।जिसपर मीडिया में खबर आने पर परिजनों ने सामान्य तौर पर आना जाना बताया था।