◆खेल से समाजिक सौहार्द बनता है– मुखिया संगम बाबा

◆उपविजेता टीम के रवि सिंह को मैन आफ द मैच

इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के केरवाँ बेसिक स्कूल के खेल मैदान में केरवाँ प्रिमियर लीग के बैनर तले रविवार को खेले गए टी-20 क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में सुनील-11 मोरियाँ की टीम ने विशाल-11 लकड़ी परौली टीम को 50 रनों से हराकर फाइनल मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली । वहीं खेल के प्रांरभ में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर सेमीफाईनल का उद्घाटन किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से समाजिक सौहार्द बनता है और समाज में भाईचारगी स्थापित होती है । टुर्नामेन्ट के सेमीफाईनल में टॉस जीतकर लङकी परौली की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया । वहीं मोरियाँ की टीम ने 16 ओवरों में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाये । वहीं जवाबी पारी खेलते हुये लङकी परौली की टीम 141 रनों पर सिमट गयी और मोरियाँ की टीम ने 50 रनों से जीत दर्ज कर फाईनल में जगह बना ली । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उपविजेता टीम के रवि सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । टुर्नामेन्ट के आयोजक संतोष यादव, अशोक यादव, गुड्डू शर्मा, राकेश सिंह थे एम्पायर रशीद खान व पप्पू यादव और कमेन्टेटर अशोक राय व छोटू बाबा थे ।