राजद के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागतपरसा (सारण)।अमनौर से पटना जाने के क्रम में राजद के नये जिलाध्यक्ष स अमनौर के पूर्व विधायक प्रत्यासी अमनौर के पूर्व प्रमुख सुनील राय का परसा दरोगा राय चौक पर कार्यकर्ताओ ने गाजे बाजे पटाखे की आवाज के साथ गर्म जोशी से फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।जिलाध्यक्ष सुनील राय ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दिया।श्रधांजलि के उपरांत जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद द्वारा जिस उम्मीद और भरोसा के साथ जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दिया गया है।मैं पार्टी के उस जिम्मेवारी और भरोसा पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।पार्टी के उत्थान के लिए जिला से पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए रात दिन एक कर संगठन को नया रूप देकर पार्टी के विकास के लिए काम करूंगा।जिलाध्यक्ष से पूछी गई एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के गठन से जिलाध्यक्ष पद पर एक ही परिवार का जिम्मेवारी मिलता रहा है।इस बार पार्टी के शीर्ष नेता द्वारा काफी लंबे आर्षो के बाद मुझे जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी दिया गया है।पार्टी और संगठन के विकास के लिए जिला में 12 घंटे समय ब्यतीत कर त्रुटि में सुधार करने की बातें कही।उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेता के प्रति आभार ब्यक्त किया।इस मौके पर प्रो बिमल प्रसाद दरोगा राय मुखिया प्रतिनिधि शशि राय रवि प्रकाश कंचन कुमार संजय कुमार राय सुमित कुमार यादव रितेश कुमार यादव सोनू रंजन गुड्डू कुमार राय पप्पू कुमार रितिक यादव सत्येन्द्र राय आदि शामिल थे।