पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के बिजौली के युवक का बुधवार को डुमरसन मे हुए सड़क दुर्घटना मे मौत से पुरे पुरे परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट गया है।बतादे कि मोखतार राय के पुत्र मंजेश कुमार का डुमरसन बाजार जाने के क्रम मे मौत हो गई। मृतक को दो पुत्रो और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।इस विपत्ति के घड़ी मे भोरहां के पूर्व मुखिया सह् माले नेता सभापति राय,आइसा नेता अनुज कुमार दास,अर्जुन राय,पूर्व प्रखंड राजद अध्यक्ष अनिल कुमार सहित दर्जनो जनप्रतिनिधि ने शोक संवेदना व्यक्त किया तथा परिवारजनो को ढाढस बधाया।