नगरा प्रखंड के बहूआरा पट्टी मठिया में विराट दंगल प्रतियोगिता

ग्रामीण क्षेत्र में आज भी जीवंत है कुश्ती,नगरा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का दर्शकों ने खूब उठाया आनंद

मढौङा ( सारण ) :- नगरा प्रखंड के बहुआरा पट्टी मठिया के महावीर मंदिर प्रांगण में विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसके पूर्व में अमनौर विधायक शत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा व इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दंगल का शुभारम्भ कराया ।

दुर्गा पूजा के अवसर पर बहुआरा पट्टी में अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश के बलिया, झारखण्ड के बोकारो व स्थानीय छपरा जिले के कई प्रखंडों से पहलवानों ने कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया । वहीं विधायक चोकर बाबा ने अपने सम्बोधन में कहा की अपने देश का कुश्ती बहूत पूराना खेल है और ये अपने देश से विलुप्त होते जा रहा है । इसे और आगे बढाना होगा ।

वहीं मुखिया संगम बाबा ने अपने सम्बोधन में कहा की ग्रामीण क्षेत्र में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होना अपने आप में सराहनीय है और इस तरह के प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ीयों का मनोबल बढेगा । दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमरी थी । कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया पप्पू सिंह, रामपुर मुखिया अरविन्द सिंह,डॉ राम बाबू सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम के आयोजक अजय गिरि व रेफरी सचिदान्नंद भारती व ब्रजेश बाबा थे ।