
भारतीय हैंडबाल टीम की जूनियर महिला हैंडबाल प्रशिक्षण शिविर के लिए सीवान की दो बेटियां चयनित
सिवान : हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश के फैजाबाद शहर स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले भारतीय जूनियर महिला हैंडबाल टीम के चयन के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सीवान हैंडबाल संघ की ओर खेलने वाली दो बेटियों का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी फैजाबाद के लिए रवाना हो गई है । जिला हैंडबाल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि रागिनी कुमारी शाही लंगडपूरा गुठनी मोड़ निवासी पिता लक्ष्मण गोंड की दूसरी संतान है, वहीं ग्राम मैदनीया निवासी खुशबू कुमारी अजय शर्मा की दूसरी संतान है। संजय पाठक ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों का चयन जनवरी 2019 में हिमांचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जहां बिहार की कप्तानी कर रही खुशबू ने बेहतरीन डिफेंस एवं स्कोर कर बिहार को तृतीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी वहीं रागिनी कुमारी ने भी प्रतियोगिता के दौरान कुल 36 गोल दागकर बेस्ट स्कोरर रही थी। पाठक ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर बिहार को कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए बिहार सरकार इन्हें कई बार खेल सम्मान से सम्मानित भी कर चुकी है। यह प्रशिक्षण शिविर 28 जून से 17 जूलाई 2019 तक चलेगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होंगी और 20 से 29 जुलाई तक लेबनान के ब्यूरेट में आयोजित 15 वीं एशियन महिला यूथ हैंडबाल चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल किये जाने पर बिहार हैंडबाल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह सीवान जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष इष्टदेव तिवारी, उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा, सचिव संजय पाठक, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे, संरक्षक सुरेन्द्र कुमार साह, क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार के प्रांतीय मंत्री अमित ठाकुर, सह प्रांतीय मंत्री नवीन सिंह परमार , सीवान जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा व अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, सह जिला मंत्री डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, क्रीड़ा भारती जिला टीम के सक्रिय सदस्य रोहित कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
——–
✍परमार मीडिया




Recent Comments