
छपरा : रोटरी क्लब सारण एवम रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी के संयुक्त तत्वावधान में छपरा के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई हैं। रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया इस कंपकंपाती ठंड में क्लब द्वारा आम जनों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई हैं। जो सराहनीय हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, रोटरी सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, चन्द्र कान्त द्विवेदी, राजेश जायसवाल, अजय प्रसाद, रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, निकुन्ज कुमार, पंकज कुमार, नवनीत कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार, इरशाद अन्सारी, महताब आलम, उज्जवल रमण आदि ने सहयोग किया। अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था रोटरी के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने किया।




Recent Comments