
मांझी(सारण)। केन्द्र सरकार द्वारा कथित रूप से खाद्य सामग्री की कीमतों में की गई अप्रत्याशित बृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांझी के ताजपुर में विरोध मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार को जुमले की सरकार बताया। कांग्रेस नेता हितेंद्र दुबे उर्फ साधु दुबे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पंकज सिंह चंदन मिश्रा धर्मेंद्र ओझा राजेन्द्र ओझा विकास कुमार तथा गुड्डू कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments