बेतिया – गौनाहा:– *प्रदेश में हुई युवक मौत शव पहुचतें ही गांव में पसरा मातम*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मटियरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियरिया पंचायत के मस्जिदवा गांव निवासी मांगर महतो के पुत्र की शव जब शुक्रवार की रात्री गांव में पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया । रोते बिलखते परिजन का हालत नाजुक बनती जा रही हैं मां बार बार बेहोश हो जा रही हैं । घटना के सम्बन्ध में बताया जाता हैं कि मांगर महतो के पुत्र लालबाबू कुमार दो हफ्ते पहले परिवार की परवरिश करने के लिए प्रदेश गुजरात के अहमदाबाद शहर में साथियों के साथ गया था । जहां उसको राईस मील में काम करने को मिला । कार्य करने के क्रम में फोरमैन ने दो मंजिल इमारत में पट्टा देखने के लिए दो मंजिला भवन के उपर भेजा जहां दीवाल में लगी सीढ़ी पर जैसे ही पैर रखा उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा जिससे उसे गंभीर चोट लगी आनन फानन में दुसरें वर्करों द्वारा ईलाज हेतु अहमदाबाद में ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया । जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । शुक्रवार की रात्री मृत युवक के शव आने से पूरा गांव गमगीन हो गया जो जहां था वही से उसे देखने के लिए चल पड़ा ।रोती बिलखती मां की चीख से पूरा माहौल गमगीन हो गया । इस घटना की पुष्टि स्थानीय मुखिया रामप्रसाद महतो, सरपंच राजदेव काजी व गुमस्ता ने की हैं । वही मृतक के दो भाई व एक बहन हैं ।