काकन पंचायत के वार्ड सदस्य के पति के साथ मारपीट , घायल

जमुई । (संजीव कुमार सिंह):
जमुई प्रखंड के काकन पंचायत के वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्य के पति के साथ मारपीट हुआ है । वाड सदस्य किरण देवी ने बताया कि उनके पति वार्ड में सड़क व नाली का काम करवा रहे थे । उसी समय वार्ड के ही प्रमोद साह बन रहे सड़क और नाली के पास आए और बगल में जमे नाले के पानी को तोड़ दिया जिसके कारण बन रही सड़क कि सारा सीमेंट पानी में बह गया और मेरे पति के साथ गाली गलौज व मारपीट किया । प्रमोद सा और उनके भाई और पुत्र ने मेरे पति पर जानलेवा हमला किया । पिस्तौल लाठी डंडा से मेरे पति के साथ मारपीट भी किया । पिस्तौल भी तान दिया था । किसी तरह ग्रामीण के सहयोग से जान बची है । वहीं दूसरी ओर विरोधी पार्टी प्रमोद साह ने बताया कि मेरे साथ मारपीट किया गया है और जख्मी कर दिया है दोनों थाना में आवेदन दिया है । दोनों की आवेदन को लेकर दोनों पक्ष को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।




Recent Comments