
परसा(सारण) -प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ रजत किशोर सिंह द्वारा जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया।सेमिनार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वार जल जीवन हरियाली शराब बंदी दहेज मुक्त विवाह बाल विवाह समेत समाज के कुरूतियो के खिलाफ आगामी 19 जनवरी को निर्माण होने वाली मानव शृंखला कार्यक्रम के सफता के लिए कर्मियों से संवाद किया।कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में कार्यरत सभी पदाधिकारी कर्मचारी की सहयोग प्राप्त हुआ है।उसके उपलक्ष्य में प्रखंड में कार्यरत पदाधिकारी कर्मी को एक प्रशस्त्री पत्र मोमेंटो तथा जैविक पौधा देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ रजत किशोर बीसी रीना कुमारी तथा मुखिया डॉ सबिता कुमारी ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ा कर किया।कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने प्राकृतिक और मानव सुरक्षा के लिए उपस्तिथ लोगो को शपथ दिलाई।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मो जकरिया जेएसएस अरविंद पासवान बीसी रीना कुमारी मुखिया डॉ सबिता कुमारी संजीव कुमार सिंह संजू कुमारी सरोज मो जाफर अली मो अली हसन उपेंद्र शर्मा अर्जुन कुमार आदि शामिल थे।




Recent Comments