मांझी(सारण)। सीमा यादव की हत्या में विफल अपराधकर्मियों ने कहीं उसके छह वर्षीय पुत्र की हत्या तो नही कर दी। बुधवार को मांझी पीएचसी में मिलने पहुंची सीमा अपनी मां से लिपट कर रो पड़ी। उसने आशंका जताई कि उसका प्रेमी सुनील तिवारी उसकी भी हत्या कर सकता है!मालूम हो कि घटना के बाद से आरोपी सुनील समेत पुत्र भी अबतक लापता है। मांझी पुलिस ने पीड़िता व बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी बीरेन्द्र यादव की पुत्री सीमा यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने सुनील तिवारी के अलावा उसके छोटे भाई छोटू तिवारी तथा रिश्तेदार प्रेम शंकर तिवारी व वाहन चालक को नामजद किया है। आठ वर्ष पूर्व सीमा की शादी बलिया के चांद दियर निवासी रमाशंकर यादव के पुत्र बिनोद यादव से हुई थी। वहां भी सुनील आता जाता था। जिसे लेकर परिजनों में अक्सर विवाद होता था। लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व सुनील ने सीमा के पति बिनोद को मारकर आंख फोड़ दिया। तथा ढाई वर्ष के पुत्र समेत सीमा को भगा ले गया। और सोमवार को योजना बद्ध तरीके से छपरा के गुदरी स्थित कथित डेरा पर पहले जहरीला ऑल आउट पिलाया। फिर डॉक्टर से दिखाने बलिया ले जाने का बहाना बनाकर अर्धबेहोशी की अवस्था में अपनी चारपहिया में उसका गर्दन दबाकर मुँह पर कपड़ा बांध दिया तथा रस्सी से हाथ बांध कर पचास फुट नीचे सरयू की तेज धारा में फेंक दिया गया। ईश्वर का शुक्र था कि पानी में किसी के गिरने की सूचना पाकर मछुआरे नाव लेकर सीमा को तत्काल बाहर निकाल लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। सीमा के अनुसार आरोपी सुनील तिवारी दबंग तथा सुखी सम्पन्न परिवार से आता है तथा वह दुबारा भी उसपर जानलेवा हमले करा सकता है। पहले भी मारने की कोशिश कर चुका है सुनील। तब सीमा के परिजनों ने बलिया के दोकटी थाना में उसपर मुकदमा भी किया। तथा कथित रूप से उस मुकदमें में जेल भी जा चुका है। आरोपी स्कूल का संचालक भी है तथा शराब व बालू माफिया के रूप में उसकी अपनी पहचान है। फिलहाल पीड़ित को महिला हेल्प लाइन भेजने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की फिराक में है मांझी पुलिस।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- सारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि : मानव तस्करी के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी विनीत कुमार और इंस्पेक्टर विशाल आनंद सम्मानित
- मशरक में अवैध नर्सिंग होम पर एसडीओ-डीएसपी की बड़ी कार्रवाई, पांच संस्थानों पर छापेमारी, कर्मचारी फरार
- प्रधान लिपिक दरोगा राय के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
- दरियापुर में मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित
- खानपुर के समीप खड़े ट्रक से दो बैटरी चोरी,पुलिस जांच में जुटी
- सुर सम्राट मोहम्मद रफी साहब की पुण्य तिथि पर आयोजित हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम
- पुलिस ने पचास लीटर महुआ निर्मित शराब किया जब्त, धंधेबाज फरार
- स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में मनाई गई प्रेमचंद की 146वीं जयंती
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर गूंजा जागरूकता का संदेश
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर गूंजा जागरूकता का संदेश
- सिवान की सिमरन परवीन का एशियन जूनियर रग्बी के भारतीय शिविर के लिए चयन
- सिवान की सिमरन परवीन का एशियन जूनियर रग्बी के भारतीय शिविर के लिए चयन
- डिप्टी ईओ जावेद एकबाल ने छात्रों को लोकतंत्र और मतदान का पढ़ाया पाठ
- समरसता संकल्प अभियान: चिरांद में पुजारी बबुआ जी महाराज सम्मानित
- मढ़ौरा की आरोही ने सीबीएसई बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बिखेरा जलवा
- छपरा में जदयू नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनोनीत सदस्यों को सौंपा गया पत्र
- बीडीसी की बैठक में जोरदार तरीके से उठा राशन कार्ड और बिजली का मुद्दा
- तरैया से स्थानांतरित महिला पर्यवेक्षिका को दी गई भावभीनी विदाई
- पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा, 2100 श्रद्धालुओं कलशयात्रा में हुए शामिल
- मोबाइल वाहन द्वारा परिवार नियोजन की दी गयी जानकारी
- मिठाई दुकान का ताला तोड़ गैस सिलिंडर एवं बर्तन की चोरी
- शराब धंधेबाज सहित आधे दर्जन गिरफ्तार
- विश्वविद्यालय अधिनियम- 2026 के खिलाफ राजेन्द्र कॉलेज शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
- स्वराज ट्रैक्टर के नए मॉडल का हुआ लोकार्पण
- केजी बीभी जलालपुर में जेंडर संवेदनशीलता एवं महावारी स्वच्छता पर कार्यशाला, छात्राओं को जागरूक किया गया
Recent Comments