◆महना की टीम ने जयथर को 82 रनों से किया पराजित

◆खेल से खिलाड़ीयों का आत्मविश्वास बढता है- संगम बाबा

मशरख (सारण) :- मशरख प्रखंड के नागेश्वर उच्च विद्यालय बहादुरपुर के क्रीड़ा मैदान में रॉयल कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ । जिसका विधिवत् उद्घाटन इसुआपुर प्रखण्ड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार गिरी उर्फ़ संगम बाबा ने फीता काटकर किया ।उसके बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढाया । खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए संगम बाबा ने कहा कि खेल से खिलाड़ीयों का आत्मविश्वास बढता है और उनके प्रतिभा को निखारने में मदद मिलता है । मैच जयथर बनाम महना के बीच खेला गया । टॉस जीतकर जयथर की टीम ने पहले गेंन्दबाजी करने का फैसला किया । वही पहले बल्लेबाजी करते हुए महना की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 183 रनों का लक्ष्य रखा । वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए जयथर की टीम मात्र 101 रनों पर ही सिमट गई और महना की टीम सेमि-फाईनल में प्रवेश कर गई । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मैन आँफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के मुन्ना पाण्डेय को दिया गया । इस अवसर पर टूर्नानेंट के आयोजनकर्ता धर्मेन्द्र यादव, पंकज यादव, मुन्ना यादव, संतोष राय, संजय चौरसिया, रजनीकान्त सिंह, शत्रुधन राय थे । एम्पायर भीम यादव व सुधान्शु कुमार और कमेन्टेटर प्रिंस बाबा सहित सैकड़ो खेलप्रेमी दर्शक दीघा मौजूद थे ।