परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक शहर के एक होटल में सोमवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं पूर्व विधान पार्षद सह जिला के प्रभारी लालबाबू प्रसाद उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए अनवरत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देशहित, राष्ट्र हित एवं समाज हित में है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को गली-गली गांव-गांव घूमकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में आम जनमानस को बताने का आग्रह किया। वहीं पूर्व विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद ने कहा कि जिले की 8 विधानसभा के सभी बूथों पर सोशल मीडिया प्रमुख की नियुक्ति करनी है, जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता रूबरू हो सके। उन्होंने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आज से हीं सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। जिला कार्यसमिति की बैठक के पूर्व जिला सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विधायक व्यास देव प्रसाद, विधान पार्षद टून जी पांडे, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, रामायण मांझी, डॉक्टर देव रंजन, रमाकांत पाठक, मनोज कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, जोगेंद्र सिंह, अनुराधा गुप्ता, राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, पूनम गिरी, रंजना श्रीवास्तव,
मुकेश कुमार बंटी, प्रशांत दुबे, रूपेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Recent Comments