
मढौरा(सारण)। मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर निवासी दीपक कुमार यादव रिटायर्ड आर्मी जवान ने अपने पंचायत वासियों के सेवा के लिये निःशुल्क एम्बुलेंस वाहन दी है। जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने पिता स्व.श्री गणेश प्रसाद की 5 वीं पुण्यतिथि से की है। उन्होंने अपने पिता की याद में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों जरूरतमन्दों, गरीबों को आपातकाल स्थिति में एम्बुलेंस के लिये घन्टो मशक्कत नही करना पड़े । उन्हें आसानी एक फोन कॉल पर निःशुल्क उन्हें एम्बुलेंस की सेवा मिले। एम्बुलेंस का शुभारंभ मढौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, गौरा प्रभारी कपिलदेव यादव, और समाजसेवी सतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि समाज ऐसे ही युवाओं से चलता है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता हो। एक पुत्र अपने पिता की पुण्यतिथि पर सेवा की भावना से निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा प्रदान करता है। और लोगो की दुखो को कम करने का प्रयास करता है। यही हमारी संस्कृति को दर्शाता है। और इसी सोच और भावना के बदौलत ही हमारे देश की सभ्यता की विश्व मे अलग पहचान है।वही समाजसेवी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में इस एम्बुलेंस से जरूरतमन्दों, गरीबो व असहायों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। जिससे किसी भी आपातकाल के दौरान 12 किलोमीटर हॉस्पिटल से एम्बुलेंस का इंतज़ार नही करना पड़ेगा। लोगो को तत्काल ही निःशुल्क इसका लाभ मिलेगा। वही आर्मी के सेवनिर्वित जवान यादव दीपक कुमार ने कहा कि हमेशा सड़क दुर्घटना एव घरेलू महिलाओं के परेशानी के दौरान आमजनों को एम्बुलेंस सेवा से जूझते हुए महंगे किराये वाली गाड़ी से हॉस्पिटल पहुँचना पड़ता है। जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान धमेन्द्र राय, सुनील राय, बजेंद्र राय, दिलीप राय, विनय यादव, शिक्षक जितेंद्र कुमार, महेश राय आदि मौजूद थे।
-/-




Recent Comments