• जलालपुर/सारण: प्रखंड में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड संयोजक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सम्हौता ग्राम के रामघाट स्थित शनि देव मंदिर प्रांगणसे किया गया। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम के प्रखंड संयोजक अभिषेक सिंह ने बताया कि विहिप द्वारा आज से 27 फरवरी तक निधि समर्पण कार्यक्रम अभियान के तहत प्रखंड के हर घर तक कार्यकर्त्ता पहुंच कर सहयोग राशि एकत्रित करेंगे।इस अभियान में मुख्य रूप से विहिप,संघ परिवार, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिन्दू युवा वाहिनी सहित सभी हिन्दू संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से मिलकर प्रखंड क्षेत्र में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम को सफल बनाएंगे ‌।इस अवसर पर प्रदीप चौबे,राजू ठाकुर, सरोज राय, हरेंद्र राम, सतीश प्रसाद, भूतपूर्व सैनिक देव पूजन सिंह, राजेश्वर चौबे, राकेश सिंह सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।