स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद दवा दुकानदारों की हड़ताल समाप्त
मढ़ौरा : पूरे बिहार की दवा दुकानदारों की तीन दिनों की हड़ताल पहले दिन ही दिन देर शाम को समाप्त हो गई। इसकी जानकारी बुधवार की देर शाम बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा के साथ दी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार से वार्ता के बाद बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रिगस्ट एसोसिएशन ने रात 9.30 बजे हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।बता दें कि बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर यह बंद बुलाया था. इसमें फार्मासिस्टों की समस्या के समाधान होने तक पूर्व की व्यवस्था लागू रहने, दवा दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई पर रोक समेत कई समेत कई मांगें शामिल थी
बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग के बीच बातचीत की कोशिश पहले फेल हो गई थी. जिसके बाद अपनी मांग को लेकर दवा दुकानदार हड़ताल पर चले गये थे. इसके साथ ही एसोसिएशन ने कहा था कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानी तो आगे वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं. लेकिन हड़ताल के 15 घंटे बाद ही समाप्ती की घोषणा हो गई.




Recent Comments