जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई छठ घाटों की सफाई
दैनिक खोज खबर, बिदुपुर (वैशाली)
बिदूपुर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर साफ सफाई शुरू कर दी गई है। वही सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा को लेकर मुखिया विनोद कुमार चौधरी ने सोमवार को अमेर घाट पर जाकर साफ सफाई कार्य कर घाटों का निरीक्षण किया। वही सफाई कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। श्री चोधरी ने बताया कि कई गांवों से यहा अमेर घाट पर काफी संख्या में छठव्रती अर्द्ध देने आते हैं। वही घाटों की सफाई के साथ साथ घाटों तक जाने वाली मुख्य सड़कों की साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इधर विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु अपनी-अपनी जगह चिन्हित कर सफाई में जुटे हैं।

वही प्रमोद राय, कंतु राय, सरगुल राय,संजय राय, राजदेव राय साफ सफाई में शामिल थे। इधर बिदूपुर गणीनाथ घाट की साफ-सफाई युवाओं द्वारा किया गया। घाटों की साफ-सफाई कर रहे छात्र नेता अजित कुमार ने बताया कि बताया कि स्थानिय प्रशासन या पदाधिकारी छठ घाटों का जायजा लेने तक नही आये है। यहाँ 5 हजार से अधिकांश श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। उन्होंने कहा कि अपने स्तर से घाट की सफाई की गई है ताकि छठ व्रतियों को कठिनाई का सामना ना करना पड़े। इस बार ऐसी व्यवस्था अब तक नहीं होने से घाटों पर गंदगी बनी हुई है। प्रशासन की ओर से होने वाली व्यवस्था का इंतजार करने बाद नही होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पूजा करने वाले परिवार के सदस्य स्वयं ही घाटों पर पहुंच अपनी जगह सुरक्षित करते हुए वहां की साफ सफाई कर रहे हैं। ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान नदी में घटनाएं न हो सके औऱ छठवर्ती आसानी पूजा अर्चना कर सकें। ड्राइवर बिजली,कल्लू,विनोद,आमोद,राजु, रोहित, श्रवन,रवि,सतीश, अमित,राजेश, बाबाजी समेत काफी सांख्या में उनके समर्थकों ने छठी मैया की पूजा अर्चना के लिए घाटों की तैयारी में श्रद्धालु जुटे हैं। दुकानों व घरों में छठी मैया के भक्ति गीत की गूंज सुनाई दे रही है। जिस कारण क्षेत्र का माहौल छठमय हो गया है।




Recent Comments