राशन-किरासन नहीं मिलने पर जिलाधिकारी से लगायी गुहार
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के फकुली पंचायत के जटुआ गाँव निवासी शिवकली देवी ने पिछले एक बर्ष से राशन किरासन नही मिलने पर जिलाधिकारी से गुहार लगायी है ।
इस संबंध मे जटुआ गाँव निवासी छठीलाल माँझी की पत्नी शिवकली देवी ने जिलाधिकारी को एक आवेदन सौपा है जिसमे कहा गया है कि कार्ड उपलब्ध होने के बावजूद स्थानीय दोनो डीलर द्वारा पिछले एक बर्ष से न राशन दिया जाता है और न ही किरासन। दलित होने के कारण माँगने पर दुर्व्यवहार कर वापस भेज दिया जाता है । इस संबंध मे कितनी बार सदर एम ओ से भी शिकायत की लेकिन कोई परिणाम नही निकला ।
इस संबंध मे आवेदन के माध्यम से राशन किरासन उपलब्ध कराने एवं स्थानीय डीलरों एवं एम ओ के खिलाफ कार्यवाई करने की माँग की गयी है ।