
मजिस्ट्रेट के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध वकीलों ने छपरा विधि मंडल के महामंत्री के नेतृत्व मे दिया एकदिवसीय धरना, लगाया गंभीर आरोप

मढौरा (सारण) : अनुमंडल कोर्ट के मजिस्ट्रेट अनिल कुमार का अधिवक्ता के साथ की गई बदसलूकी और मारपीट के विरोध में अनुमंडल के अधिवक्ताओ ने एक दिवसीय धरना पर बैठे I विधि मंडल छपरा के महामंत्री रविरंजन सिंह के नेतृत्व में धरना पर बैठे अधिवक्ता समूह ने मजिस्टेट के विरुद्ध जमकर अपना आक्रोश जताया और करवाई की मांग की I महामंत्री रवि रंजन सिंह ने कहा कि अधिवक्ता नयायालय की मजबूत कड़ी है, अधिवक्ता है तभी नयायालय है I अनुमंडल कोर्ट के मजिस्टेट अनिल कुमार का मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता के साथ किया गया मारपीट अक्षम्य है I विधि मंडल छपरा इस कृत्य की घोर निंदा करता है और मजिस्टेट पर विभागीय करवाई की मांग करता है I अधिवक्ता संघ किसी भी स्थिति में इस मामले में करवाई होने तक अपने आन्दोलन को गति देते रहेंगे I बाद में अधिवक्ता समूह ने महामंत्री रविरंजन सिंह के नेतृत्व में एसडीओ को एक ज्ञापन सौपा जिसमें अगले 15 दिनों में मजिस्टेट पर कारवाई की बात कही गई है I

ロ ज्ञापन में मजिस्टेट पर भ्रष्ट्राचार का लगाया आरोप कारवाई का किया मांग :-
अधिवक्ता समुह में एसडीओ मढ़ौरा को सौपे अपने ज्ञापन में मजिस्टेट अनिल कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाये है I इसमें मजिस्टेट अनिल कुमार पर आम लोगों के द्वारा लगाये गये भ्रष्ट्राचार के आरोप को भी सामने रखते हुये न्यायिक पदाधिकारी से जांच कराने की मांग की है I ज्ञापन में घटना के दिन 22 दिसम्बर की चर्चा करते हुये कहा मांग किया कि इसकी न्यायिक जांच करवाई जाये I कार्यपालक मजिस्टेट अनिल कुमार के निलंबन की मांग रखते हुये न्यायिक कार्य के सुचारू रखने के लिये उनके स्थानान्तरण की भी भी मांग राखी है I मामले में 15 दिन के भीतर कारवाई का समय देते हुये,कारवाई नहीं होने की दिशा चरणबद्ध आन्दोलन शुरू करने की चेतावनी दी है I ज्ञापन में अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह,रमेश कुमार सिंह,शकील अहमद सिद्दीकी,निर्मल कुमार सिंह,शैलेश सिंह,विरेन्द्र कुमार सिंह,अखिलेश प्रसाद सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,विगेश्वर कुमार सिंह,अरुण कुमार यादव,सत्येन्द्र सिंह, ब्रम्हा नन्द दिवेदी,बबन कुंवर नगेन्द प्रसाद सहित अन्य का हस्ताक्षर था I
ロ साभार : संजीव कुमार/दैनिक भास्कर,मढौरा
मजिस्ट्रेट के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध वकीलों ने छपरा विधि मंडल के महामंत्री के नेतृत्व मे दिया एकदिवसीय धरना, लगाया गंभीर आरोप




Recent Comments