रामपुर पैक्स चुनाव 19 को ,प्राधिकार से आदेश निर्गत
परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन प्रखंड के रामपुर पंचायत मे दुबारा से चुनाव 19 को कराया जाएगा।इस संबंध में प्राधिकार कि ओर से प्रखंड कार्यालय को आदेश प्राप्त हो गया है।इस बात की जनकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने दी।उन्हों ने बताया कि प्राधिकार से मिले आदेश के आलोक में तैयारियां शुरू कर दी गई है।इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे ताकि कोई अनहोनी नहीं हो।रामपुर पैक्स का मतदान मध्य विधालय रामपुर में ही होगा।
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दुबारा से होने वाले चुनाव मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे ।इसके लिए जिले के वरिय पदाधिकारियों को लिखा गया है।आपको बताते चलें कि 15 दिसंबर को हुए मतदान के दिन असमाजिक तत्वों ने मतपेटी एवं मतपत्रों को लूट लिया था और कुछ मतपत्रों को फाड़ दिया था तथा मतपेटी को चपाकल के पास ले जाकर पानी डाल दिया था।इस दौरान सिपाही एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट,आब्जर्वर के साथ असमाजिक तत्वों ने मारपीट की थी तथा बुथ पर पथराव किया था जिसमें आधा दर्जन सिपाही एवं पदाधिकारी घायल हो गए थे।
भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। भारतीय जनता पार्टी सीवान के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजय पांडेय क्या भाजपा नेताओं में आज भव्य स्वागत किया है ।भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव,भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे,मंडल अध्यक्ष प्रभूनाथ यादव,जिलापार्षद महेश यादव,भाजयुमो नेता सह भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने बधाई व शुभकामनाएं दी। पूर्व सांसद ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद से संजय पांडेय जी को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है,हमे पूर्ण रूप से विश्वास है की संगठन को मजबूत और एकजुट मे नया इतिहास रचेंगे।




Recent Comments