होम टेक राशन का बीडीओ ने किया जांच

परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा ( सीवान ) प्रखण्ड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को टेक होम राशन (सुखा राशन) का वितरण किया। इस दौरान सभी सेविकाओं ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों के लाभूकों के बीच यथा कुपोषित, प्रसुती व गर्भवती महिलाओं को निर्धारित मात्रा में चावल, दाल व सोयाबिन का वितरण किया। इस दौरान बीडीओ सह सीडीपीओ डॉ दीपक कुमार ने तेलकथू में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 22 व 25 का औचक निरीक्षण किया। सीडीपीओ डॉ श्री सिंह ने सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को संख्या बढ़ाने, साफ सफाई रखने व निर्धारित मात्रा में टीएचआर वितरण करने का आदेश दिया।