रामगढ़वा पुलिस ने हत्या मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण:-रामगढ़वा-स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रामगढ़वा थाना कांड संख्या 78 /017 के नामजद व फरार अभियुक्त तथा बेलहिया गांव निवासी सकुर दर्जी के पुत्र अस्लम दर्जी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेलहिया गांव निवासी सेराजुल हक के पुत्र सफीउल्लाह अंसारी का अपहरण करके उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई जहीरूल हक ने रामगढ़वा थाना में अस्लम दर्जी के खिलाफ अपहरण व व हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसका कांड संख्या 78/0 17 है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की।




Recent Comments