भाजपाइयों ने कैंडल मार्च निकाल पुलवामा आतंकी हमलें में शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाएं नारे

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल द्वारा पुलवामा में हुए आतंकी हमला में शहीद हुए देश के जवानों की आत्मा की शांति हेतु चकबैदुलिया चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान शर्म करो, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाक़ा गूंज गया।कैंडल मार्च समाप्त होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, और आतंकी मसूद अजहर का पुतला दहन किया गया। तत्पश्यात एक श्रधांजलि सभा भी आयोजित की गई।श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने कहा कि वीर सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए।साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि अगर देश को हमलोगों की जरूरत पड़ी तो हम सभी सीमा पर जाने को तैयार हैं।मौके पर महामंत्री दीपक झा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी झा रबिन्द्र पासवान,अभय प्रभाकर,अंशुमन चौधरी, पंकज कुमार झा,सुंदरम पराशर,रंजीत मिश्रा,श्याम मास्टर साहब, दुर्गा बाबू,राजा सिंघीनिया,अभिषेक कश्यप,अंजनी नंदन मिश्रा, रामबालक महतो,विजय चौधरी, रामबाबू महतो,अमरजीत पासवान, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।दूसरी और आज भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा विभूतिपुर उत्तर मंडल के बेलसंडी तारा सिवान चौक से लेकर सिंघिया घाट पंचवटी चौक एवं विभूतिपुर उत्तर पंचायत के खोकसहा चौक पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा मैं आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को आत्मा की शांति हेतु कैंडल मार्च निकाला गया।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एवं महमूद अजहर का पुतला दहन किया गया।मौके पर भाजपा विभूतिपुर उत्तर मंडल संयोजक विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार ,प्रमोद महतो ,रामाकांत राय,चंद्रिका राय ,सत्यम कुमार झा, पवन कुमार ,रंजीत शर्मा ,बाबू प्रसाद शर्मा ,राजा सहनी ,बिनोद सहनी ,विकास श्रीवास्तव ,अरविंद कुमार,प्रवीण झा, नारायण शर्मा ,दीपक झा, रंजीत महतो, चिंटू पाठक, संतोष झा एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।