नगरा।ओपी थाना क्षेत्र के अफौर मैरेज हॉल में मंगलवार की देर संध्या दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष से इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी मुकेश सिंह की पत्नी निशा देवी ने दूसरे पक्ष के बन्नी गांव निवासी दिवेश कुमार मिश्रा, उनकी पत्नी नीतू देवी समेत
छः लोगो पर आरोप लगाते हुए मारपीट कर घायल कर देने के साथ 150 ग्राम सोने के साथ सत्तर हजार रुपए निकाल लेने का आवेदन दी है। निशा देवी ने कहा कि बन्नी गांव निवासी दिवेश कुमार मिश्रा मैरेज हॉल पर गलत तरीके से दावेदारी जताना चाह रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बन्नी गांव निवासी दिवेश कुमार मिश्रा की पत्नी नीतू देवी ने भी आवेदन देकर प्रथम पक्ष के पांच लोगों को आरोपित किया हैं । उक्त मामले में दोनो पक्षों ने मैरेज हॉल पर अपनी दावा का जिक्र किया है।इस संबंध में नगरा ओपीध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मैरेज हॉल में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट




Recent Comments