राज्य स्कूली बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में पदक लेकर लौटी टीम होगी सम्मानित

तीनो आयु वर्ग में सारण की बेटियो ने जीती है ट्रॉफी

छपरा। कला संस्कृति युवा विभाग , बिहार पटना के तत्वाधान में रोहतास जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बिहार राज्य बालिका स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता में परचम लहराकर लौटी सारण की बेटियो को किया जायेगा सम्मानित । उक्त जानकारी देते हुए जिला संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सारण टीम ने बालिका अंडर 19 एवम बालिका अंडर 14 आयु वर्ग में उपविजेता ट्रॉफी के साथ रजत पदक जीता जबकि बालिका अंडर 17 में तीसरे स्थान की ट्रॉफी के साथ कांस्य पदक सारण की झोली में डाला। तीनो आयु वर्ग में अलग अलग ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली इकलौती सारण टीम ओवर ऑल का खिताब अपने नाम किया । कोरोनकाल से पूर्व वर्ष 2019 में नवादा में आयोजित राज्य स्कूली हैंडबॉल में भी सारण की बेटियो ने तीनो आयु वर्ग में ट्रॉफी जीता था। राज्य प्रतियोगिता में सारण टीम को सम्मानित करने के बाद तीनो आयु वर्ग के 42 सदस्यीय खिलाड़ियों , प्रशिक्षक एवम टीम मैनेजर के संग फोटो सेशन में रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार एवम जिला खेल पदाधिकारी संजय सिंह ने बधाई देते हुए खेल कौशल की प्रशंसा की। मौके पर सारण जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह द्वारा प्रतियोगिता टेक्निकल संयोजक के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए स्मृति चिह्न देकर डीएम रोहतास ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रोहतास जिला सचिव विनय कृष्ण ने किया। सारण जिला महासचिव ने बताया कि सारण बालिका वर्ग ने वर्ष 2019 में नवादा में सम्पन्न राज्य स्कूली खेल में भी तीनो आयु वर्ग में ट्रॉफी के साथ ओवर ऑल चैंपियन हुई थी। सारण टीम में संत जलेश्वर एकेडमी लौवा बनियापुर एवम राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक की छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। सारण टीम के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह , निधि कुमारी के अलावे दल प्रबंधक शिक्षक जय प्रकाश प्रसाद , शिवानी सिंह , इंदु कुमारी श्रीवास्तव ने बेहतर समन्वय रखा।
सारण टीम में शामिल स्कूली छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार , जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार , जिला हैंडबॉल संघ के प्रधान संरक्षक इंजिनियर सचिदानंद राय , संरक्षक मुखिया अजीत सिंह , जितेंद्र सिंह राजीव कुमार , डा विद्याभूषण श्रीवास्तव, अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, चेयरमैन डा हरेंद्र सिंह , इडेन ग्रुप के एमडी कुमार सत्यिकी, उपाध्यक्ष राकेश सिंह , जुगुल किशोर सिंह , विनीत कुमार , मनोकामना सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवम शुभकामना दी है।