
तरवारा के जगदीशपुर गांव की घटना
परवेज अख्तर/सिवान
जिले के जी.वी नगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में ऑर्केस्ट्रा संचालन के दौरान अपराधियों ने ऑर्केस्ट्रा के नर्तकी को अगवा कर ले जाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में ऑर्केस्ट्रा के मालिक का पुत्र तथा ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ऑर्केस्ट्रा मालिक के पुत्र की मौत हो गई।आनन-फानन में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले सदस्यों ने दोनों को इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ ऑर्केस्ट्रा के मालिक के पुत्र की मौत की पुष्टि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने की।मृतक शरीर में दो गोली लगे हैं।घटना के संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि घायल के शरीर में भी 3 गोली लगे हैं।एक गोली गुप्तांग के समीप लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रवीण कुमार सिंह के रूप में हुई है।जबकि मृतक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है।मृतक व घायल दोनों भगवानपुर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं उधर घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में लावारिश शव मुक्ति समिति के सदस्य सह समाजसेवी श्रीनिवास यादव अपने टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचे तथा अपनी देखरेख में घायल का इलाज करवाने में मदद की। उधर घटना की सूचना मिलते ही जीवी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक घटना की अभी और पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।




Recent Comments