राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर शव बरामद

#हरि किशोर सिंह/मशरक(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के मशरक थावे छपरा रेलखंड पर मशरक थाना क्षेत्र के राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध यात्री का शव बरामद हुआ ।घटना के बारे में स्टेशन मास्टर राजापट्टी ने जीआरपी प्रभारी हरेन्द्र ठाकुर को दी । मौके पर पहुँचे प्रभारी जीआरपी ने शव की पहचान के जाँच पड़ताल करते हुए तलाशी ली तो मृतक के पैकेट से 5085 रूपये व गोपालगंज से मशरक तक का ट्रेन टिकट बरामद हुआ ।जीआरपी प्रभारी श्री ठाकुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया गया । वही सदर अस्पताल में शव को पहचान के लिए रखा गया जिससे उसकी पहचान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के अमैठी कला गाँव निवासी अजय कुमार यादव के पिता रघुनाथ राय के रूप में हुईं।मृतक अपने बेटी अंजू देवी को मशरक थाना क्षेत्र के शिवरी गाँव में पहुँचाने के लिए शुक्रवार को गोपालगंज स्टेशन से मशरक थाना क्षेत्र के राजापट्टी गए थे । उस दिन वही रहकर शनिवार को राजापट्टी रेलवे स्टेशन से गोपालगंज जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए चले थे । बाद में उनका शव राजापट्टी स्टेशन पर देखा गया । वे वृद्ध अवस्था में थे ।