प्रधानमत्री आवास योजना के दुसरे चरण में 379 लाभुकों को मिला कार्यादेश,102 लोगों को मिल चुका है प्रथम किस्त

#संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) : नगर क्षेत्र के गरीब लोग को सरकारी राशि से घर बनाने की दिशा में नपं ने अपने प्रयास तेज कर दिये है I सोमवार को एक शिविर का आयोजन कर दो वार्ड के 40 लाभुकों को मुख्य अध्यक्ष ललन राय और ईओ मुकेश कुमार ने कार्यादेश दिया I अन्य लाभुकों को भी अगले दो दिन में आवास निर्माण का कार्यादेश देने की बात कही। दुसरे चरण में कुल 17 सौ आवेदन और सर्वे में विभाग के द्वारा 379 लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये स्वीकृत किया गया है । इसमे वार्ड 12 और वार्ड 11 के करीब 40 लाभूकों को मुख्य पार्षद औरकार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यादेश सौपा उन्हें निर्माण कार्य शुरू कर देनें को कहा है। निर्माण कार्य शुरू करते ही लाभुक के खाता में प्रथम किस्त की राशि दे दी जायेगी I नगर पंचायत को इस वितीय वर्ष करीब 700 से अधिक लोगो का आवास बनवाना है, दुसरे चरण में 379 लोगों का आवेदन ही स्वीकृत हुआ है I नप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 379 लाभुकों को वर्क आर्डर देने की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद तीसरे चरण के लिये काम शुरू कर दिया जायेगा I बता दे की शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से गरीब लोगों को,जिनके पास अपना जमीन उपलब्ध होगा को आवास के लिए तीन किस्त दो लाख की राशि दी जानी है I

कब कब मिलना है राशि

लाभुक को सरकारी राशि तीन किस्त में प्राप्त होना है I प्रथम किस्त के लिये आवास का नींव खोदने के साथ में 50 हजार की राशि I आवास का नींव से कुर्सी निर्माण के बाद दुसरे किस्त में एक लाख की राशि और दीवाल के बाद छत के लिये तीसरे किस्त के लिये 50 हजार रूपए की राशि मिलनी है I नप क्षेत्र में कई ऐसे परिवार है जिनके पास जमीन उपलब्ध होने पर भी रहने को घर नहीं है , किसी तरह झोपड़ी बनाकर अपना गुजर बसर करते है I ऐसे लोगों में प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना एक उमिंद है जिससे उनके अपने घर का सपना साकार कर सकते है I इस अवसर पर पार्षद रंजीत सिंह, जितेन्द्र साह,पार्षद प्रतिनिधि राजू साह, शंभू महतों, युवराज भास्कर, गोलू सिंह, बटलू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।