कॉपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक के घर लाखों की चोरी।

#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) : थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव में बीती रात काॅपरेटीव बैंक के पूर्व निदेशक के घर में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों की चोरी कर ली गई। अज्ञात चोरों ने घर के आंगन से प्रवेश कर गृह स्वामी को कमरे में बंद कर चोरी के वारदात को अंजाम दिया।

जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर के सभी लोग खाना खा कर अपने कमरे में सोए हुए थे कि लगभग 1 बजे रात्रि में अज्ञात चोर आंगन के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। और गृह स्वामी धनंजय सिंह तथा उनके शिक्षक पुत्र त्रिपुरारी सिंह को कमरे का दरवाजा लाॅक कर कमरे में कैद कर दिया। तथा दूसरे कमरे का अलमारी तोड़ लाखों के सोने का जेवरात तथा 15 हजार रुपये नगदी की चोरी कर ली। कुछ देर बाद जब गृह स्वामियों को चोरों की आहट सुनाई दी। जिस पर गृह स्वामी जग कर कमरे से बाहर निकलना चाहे। लेकिन दरवाजा लाॅक होने के कारण बाहर नहीं निकल सके। जिस पर गृह स्वामियों ने हल्ला किया और दरवाजा तोड़ बाहर निकले। और इनके हल्ला पर ग्रामीण जब तक पहुंच पाते तब तक चोरों ने एक और कमरे का ताला तोड़ ब्रीफ केस का पूरा सामान लेकर कर भाग गए। वही चोरों परोस के एक और घर में चोरी का असफल प्रयास किया है। जिस घटना की जानकारी उसी समय पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। घटना के बाद गृह स्वामी के पुत्र शशि कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।