संजय विजित्वर (हाजीपुर)-बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल में उनके निजी सहायक रहे राजद के वरीय नेता विनोद कुमार श्रीवास्तव के पिता स्वर्गीय त्रिभुवन प्रसाद श्रीवास्तव के श्राद्ध कार्यक्रम के अवसर पर
स्थानीय अनवरपुर चौक के समीप स्थित निवास स्थान पर वैशाली सहित बिहार के अलग-अलग जिले से पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, जिला पार्षद अध्यक्ष और राजद के कार्यकर्ता समेत जिले के कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता , कायस्थ महासभा के पदाधिकारी और सदस्य, सत्संगी वृन्द तथा स्थानीय नागरिक पहुंचे । बिहार सरकार में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ,आलोक मेहता, अब्दुलबारी सिद्दीकी,भोला राय, सुरेन्द्र प्रसाद यादव पूर्व सांसद रामा सिंह, काठमांडू के सांसद रामशरण यादव, महुआ के वर्तमान विधायक डॉ मुकेश रौशन , हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, लालगंज विधायक ,मोतिहारी से कई विधायक ,मनोज यादव,शशि सिंह, राजेन्द्र राम , मधुबनी जिला पार्षद, विधायक उमा यादव,गया के मेयर, भागलपुर से ,कई पूर्व विधायक शक्ति यादव,सहित कई वरिष्ठ राजद नेता राज मंगल राय, चित्रांश महासभा के रंजीत श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार रतन ,संवेदक , समाजसेवी बासकित राय , आलोक आजाद उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय त्रिभुवन प्रसाद श्रीवास्तव के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।यह भी बता दें कि इस अवसर पर बिहार सरकार में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम तथा महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन काफी देर तक बैठे और वैशाली जिले के बाहर से आये हुए आगत अतिथियों में विधायक,पूर्व विधायक तथा वरीय राजद कार्यकर्ता तथा अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय देते हुए स्वागत करते दिखे। स्वर्गीय त्रिभुवन प्रसाद श्रीवास्तव सत्संगी भी थे । इसलिए वैशाली जिला के सत्संगी वृन्द भी काफी संख्या में पधारे।बताते चलें कि स्वर्गीय त्रिभुवन प्रसाद श्रीवास्तव 90 वसंत से अधिक समय तक जीवन बिताने के बाद स्वर्ग सिधारे थे।