
के. के. सिंह सेंगर,
छपरा: तीन कृषि कानून के विरोध में, एमएसपी गारंटी कानून बनाने व दंड का प्रावधान लागू करने सहित स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कराने की मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले शनिवार को सिवान-छपरा नेशनल हाईवे 531 पर स्थित कोपा बाजार में चक्का जाम का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेश कुमार गिरि ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया कि यह चक्का जाम इंटरमीडिएट कि बिहार में चल रही परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एक घंटे के लिए किया जाएगा। ताकि इंटरमीडिएट की परीक्षार्थियों को इस चक्का जाम के चलते कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
उन्होंने बताया कि बिहार में सारण जिले के अलावा वैशाली, मुजफ्फरपुर आदि अन्य जिलों में भी चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोपा बाजार में आयोजित चक्का जाम कार्यक्रम में मांझी के विधायक डॉ सत्येंद्र यादव भी रहेंगे।
इस दौरान महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा भी कृषि कानूनों निरस्त करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में चक्का जाम कार्यक्रम का समर्थन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर एरिया को छोड़कर पूरे भारत में यह चक्का जाम आयोजित किया जा रहा है।




Recent Comments