• 112 की टीम को देख बाइक सवार बदमाश मौके से फरार

परवेज अख्तर।
दैनिक खोज खबर/सिवान। नगर परिषद क्षेत्र में बने कूड़ा प्वाइंटों से कचरा का उठाव कराने वाले सर्जिकल सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर के ऊपर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गुरूवार की देर शाम गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढ़ाला के सीप फायरिंग कर दी। इसके बाद उनके साथ मारपीट की घटना की गई। वहीं डायल 112 की टीम को देख बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद वे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां संबंधित पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। खबर प्रेषण तक प्राथमिकी के लिए आवेदन की प्रक्रिया की जा रही थी। सुपरवाइजर की पहचान यूपी के देवरिया के कोतवाली थाना निवासी जेके श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वर्तमान में वह मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली में अपने ससुराल में सपरिवार रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह सर्जिकल सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है, जो शहर के मुख्य-मुख्य कूड़ा प्वाइंट से कचरा का उठाव कराता है। गुरूवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल हरखौली जा रहा था। ज्योहीं वह जिगना ढ़ाला के समीप पहुंचे थे कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। पहले तो उनलोागें ने पीछे से धक्का दिया। इसके बाद एक बाइक पर बैठे बदमाश ने कमर में पिस्टल सटा दी। जब उन्होंने अपनी बाइक नहीं रोकी तो बदमाश हवाई फायरित करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान डायल 112 की टीम देखते हीं बदमाश मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व से हीं वे नगर परिषद की एजेंसी में कार्य कर रहे हैं। बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश हेमलेट पहने हुए थे, ऐसे में किसी की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन देने की तैयारी हो रही है।