राजद के प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन

प्रखंड के चैनपुर मे राजद के बुधवार को प्रखंड स्तरीय राजद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड राजद अध्यक्ष अवधेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व रेलमंत्री भारत सरकार लालू प्रसाद यादव के दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचा को मजबूती प्रदान करने हेतु गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक संख्या में सदस्य बनाने का आह्वान किया। जानकारी देते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष अवधेश चौहान ने बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में प्रखंड स्तर पर 17 सदस्यीय सदस्यता अभियान कमेटी का गठन करने के साथ ही मनोनीत सदस्यों को राजद का सदस्य बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने की चर्चा की। बैठक में अधिकांश पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेलगाम अफसरशाही की मनमानी की चर्चा करते हुए आक्रोश का इजहार किया। तथा आम जनता की परेशानी का जिक्र करते हुए अधिकारी-कर्मचारी पर जनहित में कार्य में अनदेखी करने एवं बिना घूस लिए कार्य न करने का आरोप लगाया। इसी प्रकार इंदिरा आवास के नाम पर विभिन्न पंचायतों में मुखिया, कर्मचारी एवं बिचौलियों की सांठ गांठ से वास्तविक लाभुकों को लाभ से वंचित करने एवं फर्जी नाम पर राशि गबन का आरोप लगाया। बैठक में ई ओमप्रकाश यादव,लालजी बीन, टुनटुन यादव, विश्वकर्मा चौहान,हिरालाल साह,धर्मनाथ प्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।