छपरा/ ब्लड फाॅर सारण के सदस्य, राशिद रिज़वी ने अपने डोनर कार्ड से योगिनिया कोठी निवासी रंधीर कुमार के लिए ब्लड उपलब्ध करा कर बचाई जान।
विदित हो कि, हमें सोशल मिडिया के माध्यम से सूचना मिली कि योगिनिया कोठी,छपरा के रंधीर कुमार लिवर इंफेक्शन से पीड़ित हैं और परिजन पहले ही रक्तदान कर ब्लड चढा चुके थे, लेकिन फिर जरूरत पड़ने ब्लड फाॅर सारण के फेसबुक पेज पर संपर्क किया गया जिससे केस को सही प्रकार से जांच-परख कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राशिद रिजवी ने अपने डोनर कार्ड से ब्लड उपलब्ध कराया।