छपरा मे भिखारी ठाकुर की मनी 47वीं पुन्यतिथि, प्रतिमा पर लोगों ने किया माल्यार्पण

#प्रशासनिक उपेक्षा से लोगों मे नराजगी

छपरा : लोक गायक भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के 47 वीं पुण्यतिथि पर छपरा के भिखारी ठाकुर चौक पर मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री उदित राय एवं डॉ प्रो. लालबाबू यादव के द्वारा भिखारी ठाकुर को उनके 47 वीं पूण्य तिथि पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के मौके पर प्रशाशनिक उपेक्षा को लेकर प्रो.लालबाबू यादव ने कहा की भिखारी ठाकुर के पुण्य तिथि प्रशासनिक कार्यक्रम के अंर्तगत आता है।फिर भी पुन्यतिथि पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा यहां सफाई नहीं किया गया औऱ प्रशासन का कोई भी अधिकारी भी नहीं आये। जबकि डॉ लाबाबू यादव के द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन को टेलीफोनिक सूचना भी दी गई थी , लेकिन कोई प्रतिक्रिया नही मिली। इस बात को लेकर प्रो.राय सहीत अन्य लोगो ने भई अपनी नाराजगी व्यक्त किया।
#न्यूज़ इनपुट : मनोरंजन पाठक /छपरा