मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के पक्ष में किया चुनावी सभा, बोले-अब तो बल्ब जल रहा है, लालटेन युग समाप्त हो गया है

छपरा : सोनपुर प्रखण्ड के गोगल सिंह महाविद्यालय नयागांव के क्रीड़ा मैदान में आयोजित चुनावीसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी के पक्ष में वोट करने की अपील किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को आतंकवाद मुक्त देखना चाहते हैं तो अपना वोट एनडीए प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट दे और नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाये। आपका एक वोट देश के समग्र विकास में काम आएगा।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सोनपुर और दिघवारा के क्षेत्र पटना क्षेत्र का हिस्सा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि बिहार के सभी क्षेत्रों को 2020 तक विकास के रौशनी से रौशन कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि अब तो बल्ब जल रहा है लालटेन युग समाप्त हो गया है।सभा मे बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार से चर्चा किया।सभा के अंत मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी को जीत का माला पहना कर लोगो से रूडी के पक्ष में वोट करने बात कही।

वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सारण के बेहतर विकास करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योगदान की चर्चा कर जमकर तारीफ की।सांसद रूडी ने कहा कि आने वाले दिन में अगर ग्रेटर पटना के विकल्प होगा तो वो सोनपुर से दिघवारा के बीच होगा।

आमसभा के अन्य वक्ताओं में जदयू प्रवक्ता संजय सिंह,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विनय सिंह,पूर्व विधायक मंटू सिंह,पूर्व विधायक छोटेलाल राय, जिला परिषद सदस्या छोटी कुमारी,जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,लोजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार आदि शामिल थे।




Recent Comments