दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2024 की जारी सूची में मढ़ौरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहरपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य देव कुमार का नाम शामिल होने पर शिक्षकों ने हर्ष जताया हैं। सम्मान पाने वाले शिक्षकों की सूचि मंगलबार को जारी की गई, जिसमें सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड नरहरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुर्य देव कुमार एवं सारण जिले से ही दूसरा नाम परसा प्रखंड की परसा मथुरा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका संजू कुमारी सरोज समेत बिहार के कुल 41 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिन्हें 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर विभागीय मंत्री एवं एसीएस के द्वारा प्रसस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सभी चयनित शिक्षकों को पटना में सम्मानित किया जाएगा। मढ़ौरा के शिक्षक सूर्य देव कुमार ने अपने चयन को लेकर कहा कि राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन शिक्षण कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए प्रेरक के साथ ही मेरे जीवन के लिए एक उपलब्धि भी हैं। इससे मुझे और ऊर्जा के साथ और बेहरत कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा, ताकि और भी शिखर सम्मान मिल सके। उन्होने बताया कि ज़िला स्तर पर मुझे इसी वर्ष 15 अगस्त को सम्मान प्राप्त हुआ था। इसके पहले भी प्रखंड एवं अनुमण्डल स्तर पर कई बार मुझे सम्मानित किया गया है। बता दें कि मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहपुर में उच्च स्तर का शैक्षणिक माहौल कायम करने में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुर्य देव कुमार ने एक नजीर पेश किया है। क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहपूर का विद्यालय भवन, उसकी सज सजा, पोषण वाटिका, फूलो से हरा भरा विद्यालय परिसर, खेल कूद गतिविधियां, छात्रों में अनुशासन आदी उच्च स्तर का दिखता हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुर्य देव कुमार के राजकीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयन पर बीइओ मदन मोहन साह, शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, संदीप कुमार, अनिल कुमार सिंह, विभूति सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी।





Recent Comments