•जसौली पट्टी से महिला की हत्या आरोपी मालिक झा गिरफ्तार

मोतिहारी (पू.च.) कोटवा थाना क्षेत्र के जसौली पट्टी से हत्या के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार को जसौली पट्टी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मालिक झा पर पड़ोस के एक महिला की हत्या का आरोप है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।