दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरख थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मशरक रेलवे ढाला के पास टाटा नेक्सोन में शराब धंधेबाज को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसमे मशरक डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान टाटा नेक्सोन कार को कुल-414.72 लीटर विदेशी शराब के साथ जप्त किया, साथ ही राहुल कुमार, पिता नागेन्द्र राय, गांव-पोखरेरा, थाना-तरैया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मशरख थाना कांड संख्या- 530/24 दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।