भेल्दी। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सराय बॉक्स स्थित राघव एग्रीकल्चर एण्ड वर्कशॉप में बाढ़ की पानी घुसने से लाखों के कृषि यंत्र पानी में डूब गई है। जिससे सब बर्बाद हो गई है। इस संबंध में दुकानदार पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि एक्सपीअर ,वायरिंग, बाल पिन, पॉपकिन समेत अन्य कृषि यंत्र पिछले पानी में डूबा हुआ है। जिससे लगभग 20 लाख रुपए की कृषि यंत्र बर्बाद हो चुकी है।