
कई छात्र छात्राओं ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा हुए पुरस्कृत

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
मतदाता जागरूकता अभियान के
अन्तर्गत बिहार शरीफ स्थित ब्रिलिएंट कॉन्वेंट के प्रांगण में
चुनावी पाठशाला कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुनाव आयोग के जिला ब्रांड एंबेसडर आशुतोष कुमार मानव ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने कहा कि अपने अपने अभिभावकों को 3 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करे एवम् एक जागरूक छात्रा होने का फर्ज अदा करे तभी लोकतंत्र मजबूत बनेगा।मौके पर विद्यालय के निदेशक ई.शशि भूषण कुमार ने छत्राओ को हौसला बढ़ाते हुए मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़कर राष्ट्र सेवा में मुख्य भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर कार्यकर्ता दीपक कुमार ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु छात्रों को प्रेरित किया।इस मौके विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।इस मौके पर छात्र – छात्राओं के बीच मतदान संबंधित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में सुमन सुमित ,ज्योति ,रूपेश , अन्विशा और ईशा राज को विद्यालय के निदेशक एवम् चुनाव आइकॉन के हाथो सम्मानित किया गया।
चुनावी पाठशाला में छात्र – छात्राएं उत्साहित थे।




Recent Comments