
तेजस्वी यादव के निजी सचिव ने सुनीं जनता की समस्या
बिदूपुर(वैशाली): बिदूपुर बिहार विधानसभा में विपक्षी नेता व स्थानीय राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव के आदेश पर उनके दो निजी सचिव प्रीतम कुमार व रमेश कुमार ने शुक्रवार को बिदुपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो का दौरा किया। वहीं लोगों की समस्या सुनी और तुंरन्त निदान का भरोसा जताया। इस दौरान निजी सचिव ने बिदुपुर प्रखंड के सैदपुर गणेश, रहिमापुर, कंचनपुर,रजासन, माइल, दाउदनगर,खिलवत, बिदुपुर, मझौली, अमेर, नावानगर, दिलावरपुर गोवर्द्धन, मजलिसपुर,चेचर, मथुरा, खानपुर पकड़ी, कुतुबपुर, एवं कथौलिया का दौरा किया। जिसमे मुख्य रूप से बिदुपुर बाजार में विधायक फण्ड से शौचालय का निर्माण व यात्री सेड का निर्माण,मथुरा पोखर पर सीढ़ी का निर्माण कार्य गोपालपुर- चेचर सिवान घाट पर सीढ़ी व महिलाओं श्रद्धलुओं के कपड़ा बदलने के लिए रूम का निर्माण,मधुरापुर में चबूतरा के निर्माण जैसे कई समस्यों का निदान का भरोसा जताया हैं। इस दौरान निजी सचिव ने बताया कि तेजस्वी यादव ने मुझे यह कहकर भेजा है कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के एक एक लोगों का समस्या सुने और जल्द जल्द उस समस्या का हल किया जाए। वही राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने गोखुला गाँव के मवेशी अस्पताल को मरम्मत करने की मांग की है उन्होंने बताया कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 सरकारी मवेशी अस्पताल है जिसमे गोखुला मवेशी अस्पताल को आज भी चंदे के पैसे से इसकी मरम्मत किया जाता है। इस मौके पर राजद के वरीय नेता श्री नागेन्द्र सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष श्री राजकिशोर सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज सिंह,लगनदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह कुणाल,कुंदन सिंह,मुन्ना सिंह,जिला किसान सेल के राकेश रमन चौबे, शत्रुघ्न राय आदि राजद नेता उपस्थित थे।




Recent Comments